रामी मालेकहॉलीवुड
रामी सईद मालेक एक अमेरिकी अभिनेता हैं, जिन्हें यूएसए नेटवर्क टेलीविज़न श्रृंखला मिस्टर रोबोट (२०१५-२०१९) में एक कंप्यूटर हैकर की प्रमुख भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, जिसके लिए उन्होंने ड्रामा सीरीज़ में उत्कृष्ट प्रमुख अभिनेता के लिए २०१६ का प्राइमटाइम एमी पुरस्कार भी जीता। २०१९ में, मालेक को बोहेमियन रैप्सडी में गायक फ्रेडी मर्करी की भूमिका का निर्वहन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार मिला।, और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मोशन पिक्चर ड्रामा के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समेत कई अन्य पुरस्कार भी जीते।टाइम्स मैग्जीन ने उन्हें २०१९ के १०० सबसे प्रभावाशाली लोगो की सूची में शामिल किया है।