अनुज शर्माK-pop
अनुज (रामानुज) शर्मा, जिन्हें आमतौर पर अनुज शर्मा के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के फिल्म, रंगमंच और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं। उन्हें २०१४ में कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।। वह पद्म श्री प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले फिल्मी हस्ती हैं। वर्तमान में, वह भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिि के रूप में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य से हैं।